भूमि पर कब्जा करने वाले दो आरोपिया जामबाई और रीता महंत पहुंचे जेल,,,,जबकी मनराखन मुचलका में बाहर….देखे पूरी खबर।

संवाददाता अनुज पाठक
बाँकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।सुराकाछार बलगी बांकी उपक्षेत्र अधिग्रहित भूमि बांकी secl अस्पताल के सामने वाले रिक्त भूमि खसरा क्रमांक 151, 171 लम्बाई 20 मीटर चौडाई 15 मीटर इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर SECL विभाग द्वारा उक्त भूमि को खाली कराने पहुंचे जहां उनके द्वारा जान से मारने की धमकी और मोबाइल छीन कर गाली गलौज की गई थी। 13 फरवरी को SECL विभागीय कर्मचारी सुरक्षा गार्ड तुलसी राम साहू ने प्रार्थी के रूप में थाना बाँकी मोगरा पहुंच – माखन लाल यादव, जाम बाई, रीता महंत के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद थाना बांकी मोगरा के प्रभारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की संज्ञान ली और नामजद शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 33/26 धारा 296, 351 (3), 221, 224, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर जाँच शुरू किया गया था साथ ही इनका पिछला रिकॉर्ड खंगाला गया।
सूत्र के माने तो मुख्य सरगना कोई और है जो पर्दे के पूछे रह कर उक्त भूमि पर इन आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा निर्माण कराने का ठेका दिया है, कब्जा कर उक्त भूमि को एक बड़ी रकम देकर सौंपने की बात हुई है। सबसे पहले तो पुलिस प्रशासन को इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करना चाहिए और पर्दे के पीछे छुपे भू माफिया पर कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।
अभी हाल ही में नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा की सी.एम.ओ. द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें भवन निर्माण शासकीय कार्य में बढ़ा डालते हुए जाम बाई ने अपने ऊपर तेल डाल कर भय दिखाने की कोशिश की थी जो एक अपराध के श्रेणी में आता है, इस शिकायत पर भी थाना बांकी मोगरा में जाम बाई के खिलाफ अपराध पंजी बद्ध हुई है।
• जाम बाई और रीता महंत के द्वारा फर्जी जमीन बिक्री के भी कई आपराधिक मामले पूर्व से ही दर्ज है
• हाल ही में अपने ऊपर तेल डाल कर भय बनाने की अपराध पंजीबद्ध है।
• 2017 में जाम बाई द्वारा एक युवती को सारे आम बाल काट कर पूरे मुहल्ले में अपमानित करने के मामले में भी थाना बाँकी मोगरा में अपराध दर्ज पाए गए।
• भूमि कब्जा कर के देने का लिया जाता है ठेका।
• इनके पास तैयार होते है फर्जी पेपर जिसे दिखा कर लोगों को गुमराह करते है।
• भूमि कब्जा मामले में एक नामजद को थाना से ही मुचलका दे दी गई है।
आरोपियों के द्वारा लगातार इस तरह के कारनामे और अपराधों के सिलसिले इस कदर बढ़ चुके है कि अब न तो इनको शासन प्रशासन का डर है और न ही पुलिस का, लगता है इनकी पहुंच ऊपर तक पहले से ही रहती है या इनके पीछे रहता है इनका आका जिनके वजह से इनके हौसले बुलंद हो गए है, और अब इनके द्वारा शासकीय कामों और भूमियों पर नजर लग गई है और मौका पाते ही इनके द्वारा भूमियों पर दादागिरी से कब्जा कर दबंगई दिखाई जाती है
फिलहाल आरोपी जाम बाई और रीता महंत पर अपराध दर्ज कर धारा 132, 226, 221,191 बी एन एस पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में उपस्थित कर दिया गया जहां से उनको महिला कारावास दाखिल कर दिया गया।
अब आगे देखना ये है कि आरोपियों द्वारा की गई कब्जा निर्माण पर secl विभाग बुलडोजर चलाती है या नहीं, क्या मुचलका में बाहर आया व्यक्ति फिर से यह कृत्य करेगा या की नया प्लान बनाएगा या इसे अपने किए का पछतावा है। ये तो अब आने वाली समय ही बताएगी, पुलिस ने अपनी कार्यवाही कर दी है अब उक्त भूमि पर कब्जा और मलवा को हटाने की जिम्मेदारी secl विभाग व नगर पालिका परिषद की है जो अपनी कार्यवाही कब तक करती है। कार्यवाही किए जाने और मामला कब कौन सा रुख लेती है समय समय पर आप को अवगत कराया जाएगा ।
पुलिस विभाग ने दो अलग अलग मामलों में 1 – गजरा स्थित भवन निर्माण में बाधा डालने और 2 – secl भूमि पर कब्जा करने वाले मामले में इनपर कार्यवाही की है।