Sat, 21 Nov 2026 | 05:52:21 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

नगर पंचायत पाली मे किसकी बनेगी सरकार, भाजपा-कांग्रेस,गोगपा ने किए अपने- अपने जीत के दावे।

I

Indian Business News

1 year ago 356 views
नगर पंचायत पाली मे किसकी बनेगी सरकार, भाजपा-कांग्रेस,गोगपा ने किए अपने- अपने जीत के दावे।
पाली (आई बी एन -24)नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. पार्टी-प्रत्याशियों समेत समर्थको की सांसे अटकी हुई है. नगर पंचायत पाली मे भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं वही आमजन के बीच कयासों का दौर जारी है. नगर पंचायत पाली में 81% वोटिंग हुई है. इस चुनाव में अध्यक्ष और 15 पार्षद पद हेतु 37 प्रत्याशियों की किस्मत 3574 मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दी है. वोटो की गिनती के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. बहुत संभव है कि कल 15 फ़रवरी शनिवार को प्रातः 10:00 बजे तक परिदृश्य पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा, कि नगर पंचायत में किसकी सरकार बनेगी. मतदान से मतगणना के बीच तीन दिन का समय कैसे गुजरा इसे प्रत्याशियों से भला बेहतर कौन बता सकता है. जब तक परिणाम नहीं निकला है सभी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं. नगर पंचायत चुनाव की हवा का रुख पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है.कांटे की टक्कर में अत्यंत संघर्ष पूर्ण मुकाबला बताया जा रहा है. मतदान के दो दिन पूर्व कांग्रेस के सावित्री श्रीवास के पक्ष में जो सहानुभूति दिख रही थी, इसे आखिरी दो दिन में भाजपा के अजय जायसवाल ने किस हद तक पाटा है?और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कमल दास ने इस चुनाव में क्या भूमिका निभाई है उसने किसके वोट काटे हैं ?इस पर सब की नज़रें टिकी हुई है. कांग्रेस मान रही है कि इस चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित है, क्योंकि भाजपा अंतर्कलह और गुटबाजी से जूझ रही थी. पार्टी ने चिर परिचित प्रत्याशी के रूप में अजय जायसवाल को उतारा इससे जनता परिवर्तन के मूड में है.वही 5 साल के विकास कार्य पर ठप्पा लगाइएगी.कांग्रेस का दावा है कि वार्डों में कम से कम 10 पार्षद उनके जीतकर आ रहे हैं. दूसरी ओर भाजपा की बात करें तो भाजपा ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है पार्टी ने कहा कि अजय जायसवाल के रूप में सशक्त और अनुभवी प्रत्याशी का लाभ पार्टी को मिलेगा.बेहतर मैनेजमेंट और एकजुट होकर अंतिम समय तक कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है ईससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सहित कम से कम 10 वार्डों में अपनी जीत का परचम लहरा रही है. जबकि पहली बार चुनाव मैदान में उतरे को गोगपा के कमल दास परिणाम को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है. पाली तानाखार विस की तरह ही नगर पंचायत पाली में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की विजय हो रही है. पार्टी प्रत्याशी के अपने-अपने दावे हैं. वही आम जनता के बीच में भी कयासों- अटकलो का दौर जारी है. कोई बीजेपी तो कोई कांग्रेस की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं. और जीत हार को लेकर दाव लगाए जा रहे हैं. ओवरऑल देखा जाए तो कुछ वार्डो को छोड़ दे तो सभी में जोरदार टक्कर हुई है. अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणी संघर्ष में भी भाजपा, कांग्रेस के बीच आगे निकलने की होड़ स्पष्ट परिलक्षित हो रही है. कांग्रेस के पास संसाधन और पैसे की कमी दिखी है. वही भारतीय जनता पार्टी हमेशा की तरह सिस्टमैटिक ढंग से और विशेष कर अंतिम समय में जो मैनेजमेंट दिखाया है वह इस चुनाव में कितना असरदार साबित होगा या सावित्री को मिली सहानुभूति वोट मे तब्दील होगी. इसे लेकर चर्चा का दौर जारी है. सामाजिक वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है या बिखराव, दो निर्दलीय बागी पार्षद प्रत्याशियों ने किसका समीकरण बिगाड़ा है इस पर भी निगाहें टिकी हुई है.

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2758
पेज 1 / 460