Fri, 20 Nov 2026 | 07:09:50 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित।

अहिरन नदी प्रदूषण से बढ़ा जल संकट, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान।

I

Indian Business News

5 months ago 4,591 views
अहिरन नदी प्रदूषण से बढ़ा जल संकट, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान।
कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा क्षेत्र की अहिरन नदी में बढ़ते प्रदूषण और जल संकट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम डुडगा सहित आसपास के गांवों के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका कटघोरा का गंदा एवं सीवर युक्त पानी बिना उपचार के सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जल दूषित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, एक समय अहिरन नदी और गांव का लगभग 117 वर्ष पुराना तालाब पूरे क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी जल स्रोत थे। इंसान, पशु-पक्षी और खेती-किसानी सभी इसी जल स्रोत पर निर्भर थे, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण नदी का पानी उपयोग के योग्य नहीं रह गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम डुडगा के ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए पुराने तालाब के गहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीन की सहायता से तथा श्रम दान कर तालाब की खुदाई कर उसे गहरा किया जा रहा है ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन हो सके और पूरे वर्ष गांववासियों एवं पशुओं को पानी उपलब्ध हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के प्रदूषित होने के कारण निचले क्षेत्रों के लोग अब उसके पानी के उपयोग से कतराने लगे हैं। स्वच्छ पानी की कमी से जल संकट गहराता जा रहा है तथा जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अहिरन नदी में छोड़े जा रहे गंदे पानी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नदी और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र को भविष्य के गंभीर जल संकट से बचाया जा सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें