Fri, 20 Nov 2026 | 03:18:26 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश।

इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान।

I

Indian Business News

2 years ago 516 views
इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान।
खुशियों में नहीं लगेगा ग्रहण, घर पर बना पाएंगी व्यंजन। कोरबा (आई.बी.एन -24) वनांचल के बसाहट में रहने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई हो या फिर कोरबा जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर अन्तिम छोर के गाँव डोकरमना की कामता बाई...इन सभी को याद है कि आज से एक साल पहले ऐसी कई दीवाली सहित त्यौहार आई..लेकिन इन त्योहारों की खुशियों में अक्सर गरीबी का ग्रहण ऐसा लग जाता था कि वे चाहकर भी खुशियों के मौके पर खुश नहीं हो पाती थीं। हाथों में पैसा नहीं होने से वे न तो अपनी पसंद की जरूरी सामग्री खरीद पाती थी और न ही घर पर कोई पसन्द का व्यंजन बना पाती थीं। अब जबकि महतारी वंदन योजना से खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपए जमा हो रहे हैं तो इन गरीब महिलाओं को त्यौहार जैसे खास अवसरों में मुस्कुराने के साथ ही खुद का और रिश्तेदारों के मुंह मीठा करने का मौका मिल गया है। महतारी वंदन योजना में नाम जुड़ने के पश्चात हर महीने एक-एक हजार रुपए अपने खाते में प्राप्त करने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई की जिंदगी बहुत ही चुनौतियों तथा संघर्ष के बीच घिरी हुई है। घने जंगल में बसाहट में रहने वाली दशरी बाई के पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। वह कुछ खास सीजन में कुछ रुपये वनोपज से जोड़ पाती है, इस बीच जिंदगी बहुत ही मुफलिसी से कटती है। उसके लिए घर का जरूरी सामान व राशन के इंतेजाम से और कुछ होता ही नहीं है। वह बताती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक हजार रुपए जो खाते में भेजा है वह उनके लिए बहुत ही काम आती है। राशन से जुड़े सामान खरीदने के साथ ही अपनी जरूरतों के सामग्री खरीद लेती है। उन्होंने बताया कि पति पण्डाराम को कभी-कभी काम मिलता है तो करते हैं। दशरी बाई ने बताया कि आने वाले दिनों में त्यौहार है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उसके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे पहले कई त्यौहार खाली हाथ बीता है। इस बार इस राशि से कुछ न कुछ व्यंजन घर पर जरूर बनाएगी। कोरबा ब्लॉक के अन्तिम छोर के ग्राम डोकरमना की कामता बाई को भी हर महीने एक हजार मिलता है। उन्होंने बताया कि गाँव में मजदूरी मिलना आसान नहीं है। एक हजार रुपये गाँव की महिलाओं के लिए एक बड़ी राशि होती है। यह राशि मेरे खाते में आ गई है और इस पैसे का सदुपयोग इस त्यौहार में होगा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत अन्तिम छोर के ग्राम पतुरियाडाँड़ की पिंकी पैकरा, रामबाई बताती है कि हर महीने उनके खाते में पैसा आ जाता है। उनके लिए महतारी वंदन की राशि उनके संघर्षमय जीवन को राहत पहुचाने वाला जैसा है। वृद्धा रामबाई ने बताया कि खाते में पैसा आने का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे अनेक उम्मीदें भी सजने लगी है और इस बात की चिंता नहीं रहती कि त्यौहार जैसे मौके में कुछ पैसे के लिए किसी के आगे हाथ फैलाएं या उधार लें। उन्होंने बताया कि इस बार त्योहार सहित अन्य खास मौके में हाथ में पैसा रहने से अपने या किसी अन्य के लिए कुछ खरीद कर खुशियों को दुगनी कर सकते हैं। हमारे खुशियों को दुगनी करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2749
पेज 1 / 459