Fri, 20 Nov 2026 | 08:33:49 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र।

जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान’

I

Indian Business News

6 months ago 11,550 views
जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान’
कोरबा (आई.बी.एन -24)सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहा है तथा उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है। जरूरतमंद परिवारों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी श्री घुरविंद दास महंत की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री महंत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं। आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने तथा लंबे समय तक काम की तलाश में बाहर रहने के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनके घर का बिजली बिल बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिससे वे लगातार परेशान और चिंतित रहने लगे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने भी आशा और विश्वास के साथ ग्राम चुइया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित विभाग के समक्ष रखी। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी दी गई तथा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। विभागीय टीम द्वारा उनके निवास पहुंचकर विद्युत कनेक्शन का परीक्षण किया गया, जिसके पश्चात योजना के तहत उनके लगभग 40 हजार रुपए के बिजली बिल को माफ किया गया। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समस्या के समाधान से श्री महंत एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण मात्र डेढ़ घंटे के भीतर हो गया, जिससे अब वे पहले की तुलना में काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी आर्थिक दबाव के आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने सुशासन तिहार की पहल को आमजन के हित में एक संवेदनशील एवं सराहनीय अभियान बताया।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2752
पेज 445 / 459