Sat, 21 Nov 2026 | 04:11:53 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव।

कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्यः- कलेक्टर।

I

Indian Business News

10 months ago 2,350 views
कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्यः- कलेक्टर।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्रम विभाग, कौशल विकास और उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों से इस वर्ष की कार्ययोजनाओं की जानकारी ली गई और लक्ष्य के अनुरूप विभागीय उपलब्धियों में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री दुदावत ने श्रम विभाग अंतर्गत नौनिहाल छात्रवृत्ति, मेधावी छात्र योजना, श्रमिक आवास योजना, अटल उत्कृष्ट योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकृत श्रमिकों और उनके बच्चों को प्राथमिकता के साथ लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही, “श्रमेव जयते” पोर्टल पर सभी प्रविष्टियां समयबद्ध तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए। लाईवलीहुड कॉलेज अंतर्गत अंतर्गत कलेक्टर ने विश्वकर्मा योजना में चिन्हांकित हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए। उन्होंने युवाओं का सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, कमर्शियल ड्राइवर, मोबाइल रिपेयरिंग, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान कर कौशल उन्नयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही विभाग की इंडस्ट्रीज पार्टनर्स से समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्रेड्स में युवाओं को प्रशिक्षित करने, आजीविका से जुड़े सतत एवं दीर्घकालिक परिणाम सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने इस हेतु एक व्यवस्थित और दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं के तहत लाभार्थियों को बैंक ऋण, सब्सिडी प्रदान करने में सहयोग प्रदान करने की बात कही। साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं में युवाओं को विशेष प्रोत्साहन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने विभाग को निर्देश दिए कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय युवाओं तक पहुंच, और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव, प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 29 / 459