Sat, 28 Nov 2026 | 09:22:48 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया स्थानीय परीक्षा परिणाम।

I

Indian Business News

6 months ago 7,424 views
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया स्थानीय परीक्षा परिणाम।
० 95.18 प्रतिशत रहा विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्र हुए सम्मानित ० अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश ० वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत, अभिभावकों के सहयोग के लिए व्यक्त किया गया आभार।
कोरबा (आई.बी.एन -24) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री में 30 अप्रैल 2026 को सत्र 2025-26 की स्थानीय परीक्षाओं (कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं) का परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा संस्थान से जिला प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह पटेल, हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह, समिति के सदस्य श्री बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद श्री फिरत राम साहू जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र देवांगन ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह निरंतर परिश्रम और अनुशासन का प्रतिबिंब है। ‘ विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95.18 प्रतिशत रहा। कक्षा अरुण के छात्र दिव्यांश चौधरी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, निष्ठा मिश्रा ने 94 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम की छात्रा सलोनी सांडु ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नवीन साहू ने 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय के छात्र प्रीतशे सर्वेश्वर वर्मा ने 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, हर्षिता शर्मा ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय के छात्र आदित्य कुर्रे ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आवनी यादव ने 62 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ की छात्रा शिवानी कमलेश ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सत्य निर्मलकर ने 80.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठवीं के छात्र शशांक सिंह ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, धनराज साहू ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं की छात्रा चंद्रावती टेकाम ने 86.0 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आनंदिता ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवमी की छात्रा नेहा चौधरी ने 90.1 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, साधना ने 78.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एकादश की छात्रा प्रज्ञा यादव ने 66.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सोनिया देवी ने 57.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परीक्षा प्रभारी श्रीमती हेमलता साहू ने वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन शिक्षक श्री श्रवण कुमार गुप्ता जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2799
पेज 2 / 467