Sat, 21 Nov 2026 | 02:03:30 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी

रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, राम कुमार यादव बने प्रदेश सचिव।

I

Indian Business News

5 months ago 13,677 views
रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, राम कुमार यादव बने प्रदेश सचिव।
पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24) सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्ति की है। संगठन के निदेशक गणेश दास महंत ने पाली ब्लॉक के ग्राम पटपरा निवासी राम कुमार यादव को प्रदेश सचिव, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल छत्तीसगढ़ के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति पत्र क्रमांक SPF/2026/03052 के माध्यम से जारी आदेश में कहा गया है कि राम कुमार यादव संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश में मीडिया को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। संगठन का उद्देश्य। सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन की स्थापना देश में धर्म निरपेक्षता, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए की गई है। संगठन का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाना, गरीबी-बेरोजगारी के मुद्दों को उठाना और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करना है। फाउंडेशन अमर शहीदों को अपना आदर्श मानकर 'सशक्त मीडिया, समृद्ध भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत' के सपने को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव को मिली जिम्मेदारी। निदेशक गणेश दास महंत ने अपेक्षा जताई है कि राम कुमार यादव संगठन की कार्ययोजना का संचालन करेंगे और अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति कर केंद्रीय कार्यालय को सूचित करेंगे। राम कुमार यादव की नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और समाज में फैली विसंगतियों के खिलाफ कलम चलाते रहेंगे। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा, कलेक्टर कोरबा, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2757
पेज 284 / 460