Sun, 22 Nov 2026 | 04:13:25 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

आवास मित्रों को प्रति दिन फील्ड में रहने, आवास की जियो टैग करने के दिए निर्देश। : आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्तः- कलेक्टर।

I

Indian Business News

1 year ago 874 views
आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्तः- कलेक्टर।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में वर्ष 2024-25 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री वसंत ने वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासो के निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्य में सतत निगरानी रखने एवं सहयोग पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही आवास मित्रों को प्रति दिन फील्ड में रहने, आवास की जियो टैग करने और ग्राम पंचायत सरपंचो को पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी स्वीकृत आवास को 15 जून 2025 तक पूर्ण कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। साथ ही स्वीकृत आवास हितग्राही के मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी बदलने की प्रक्रिया को 01 सप्ताह में पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने आवास प्लस सर्वे 2.0 के तहत किए जा रहे सर्वे कार्य की स्थिति का जानकारी लेते हुए सर्वे कार्य को गम्भीरता पूर्वक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी समुदाय के लोगों के निर्माणाधीन आवास की प्रगति की जानकारी लेते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वर्ष 2016-23 में स्वीकृत व अपूर्ण आवासों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराने की बात कही। उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति के एवज में हितग्राहियों को किश्त जारी की जानकारी लेते हुए कार्य में प्रगति के साथ ही समय समय पर किश्त जारी करने के लिए कहा। उन्होंने जनपद पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रो व ग्रामो में गिरते जल स्तर व पेयजल की समस्या के सम्बंध में जानकारी लेते हुए ऐसे क्षेत्रों में टेंकर के माध्यम से पेयजल पहुंचाने हेतु एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जनपद पंचायत क्षेत्र में मिस्त्री की समस्या को देखते हुये कलस्टवार मिस्त्री ट्रेनिंग कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रोजगार सहायक व आवास मित्र के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री टी आर भारद्वाज,जनपद सीईओ पोड़ीउपरोड़ा सहित अन्य अधिकारी, जिला पीएम आवास ग्रामीण की टीम ग्राम पंचायतो के सरपंच, नोडल अधिकारी, आवास मित्र, रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2758
पेज 2 / 460