Sat, 28 Nov 2026 | 03:27:35 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान

अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा – प्रेमी द्वारा गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

I

Indian Business News

7 months ago 5,907 views
अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा – प्रेमी द्वारा गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार।
कोरबा (आई.बी.एन -24) पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पसान श्री चन्द्रपाल खांडे एवं संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में त्वरित एवं सूक्ष्म जांच करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाई गई। पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक रामचरण काशीपुरी पिता स्व० भंजूराम उम्र 61 वर्ष साकिन पसान जिला कोरबा की सूचना पर एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30-35 वर्ष का शव अस्त-व्यस्त अवस्था में बहखाभर्रा जंगल में महुआ पेड़ के पास पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना पसान में मर्ग क्रमांक 21/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। शव पंचनामा एवं शिनाख्तगी के दौरान गनपत सिंह मरकाम पिता स्व० गोपाल सिंह निवासी कुम्हारीसानी द्वारा मृतिका की पहचान अपनी पत्नी जयकुंवर के रूप में की गई। गवाहों—के कथनों में मृत्यु संदेहास्पद पाई गई। जांच के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में दिनांक 22.02.2026 को समय 15:28 बजे मृतिका को सुकदेव करियाम द्वारा मोटरसाइकिल में पीछे बैठाकर ले जाते हुए देखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीएमकर्ता डॉक्टर गजराज सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा मृत्यु का कारण गला दबाना बताया गया तथा मृत्यु को अस्वाभाविक एवं हत्या की संभावना व्यक्त की गई। विवेचना के दौरान गवाहो के कथन एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सुकदेव करियाम द्वारा मृतिका को जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या की गई। संपूर्ण जांच में यह प्रमाणित हुआ कि दिनांक 22.02.2026 को आरोपी द्वारा मृतिका जयकुंवर की हत्या की गई। प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 10.04.2026 को आरोपी सुकदेव करियाम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका को जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, असफल रहने पर विवाद होने से गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या कर दी। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी श्री चन्द्रपाल खांडे सउनि राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश दुबे, सुभाष राठौर, आरक्षक विष्णु पाटले, डोमन मधुकर, कमल कैवर्त, चंदन यादव, दिलचन्द खूंटे, राहुल बघेल, पुलिस टीम द्वारा तत्परता, सूझबूझ एवं पेशेवर दक्षता का परिचय दिया गया। टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य संकलन, गवाहों से गहन पूछताछ एवं सतत निगरानी के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाते हुए प्रकरण का शीघ्र खुलासा किया गया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2800
पेज 42 / 467