Sun, 22 Nov 2026 | 04:12:19 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

महिला शक्ति सेवा संस्था ने विधवा माताओं को चंद्रहासिनी दर्शन के लिए रवाना किया।

I

Indian Business News

4 months ago 13,438 views
महिला शक्ति सेवा संस्था ने विधवा माताओं को चंद्रहासिनी दर्शन के लिए रवाना किया।
पाली, कोरबा (आई बी एन 24 न्यूज) महिला शक्ति सेवा संस्था की ओर से विधवा माताओं के लिए विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ब्लॉक पाली स्थित मदनपुर रजकम्मा शाखा कार्यालय से विधवा माताओं का एक जत्था बस द्वारा चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ । यात्रा का शुभारंभ। यात्रा को मदनपुर रजकम्मा से पूर्व जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि निलेश यदु तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील शर्मा ने नारियल तोड़कर और मिठाई खिलाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधवा माताओं का सम्मान किया गया और उनकी सुखद यात्रा की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी। इस अवसर पर महिला शक्ति सेवा संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष परस दास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही इरफ पंचायत अध्यक्षा श्रीमती अनीता धनुहार, मधुलता धनुहार, गोपालपुर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सीता चौहान, चैतमा पंचायत अध्यक्षा श्रीमती लता विश्वकर्मा तथा तिवरता पंचायत उपाध्यक्ष मनमोहन दास महंत भी मौजूद रहे। संस्था का उद्देश्य  महिला शक्ति सेवा संस्था मुख्य रूप से आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर, विशेषकर विधवा महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है। संस्था आजीवन पेंशन, बच्चों की 22 वर्ष तक निशुल्क शिक्षा, मुफ्त यात्रा पास, आवास और बिजली-पानी बिल माफी जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष परस दास महंत ने बताया कि इस तरह की तीर्थ यात्राओं का उद्देश्य विधवा माताओं को मानसिक संबल देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। चंद्रहासिनी देवी के दर्शन से माताओं-बहनों को आध्यात्मिक शांति मिलेगी। महिला शक्ति सेवा संस्था समय-समय पर जागरूकता रैलियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके और अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकें।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2758
पेज 9 / 460