Sat, 21 Nov 2026 | 05:00:44 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव।

जेल में बनी दोस्ती, लूट के लिए बनाई योजना। घटना में चोरी की बाइक और देशी कट्टा बरामद : कोरबा: राज ज्वेलर्स छुरी लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार।

I

Indian Business News

4 months ago 13,311 views
कोरबा: राज ज्वेलर्स छुरी लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार।
संवाददाता: सुनील दास महंत। कोरबा/कटघोरा (आई.बी.एन -24), 06 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कटघोरा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बहुचर्चित *राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण* का सफल खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है। क्या था मामला प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल निवासी वार्ड क्रमांक-10, छुरीकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक *01 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 01:00 बजे उनकी राज ज्वेलर्स दुकान में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से 3 लोग ग्राहक बनकर आए। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था। आरोपियों ने चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसी दौरान एक ने दुकान का दरवाजा बंद किया और दूसरे ने देशी कट्टा छाती पर अड़ा दिया। आरोपियों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया और आभूषण बैग में भरने लगे। बाहर भीड़ जमा होने पर आरोपी लूट का सामान छोड़कर भाग निकले। भागते समय वे देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल चेचिस क्रमांक MD2B77AX2PWC03386 मौके पर छोड़ गए। पुलिस की कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी और साइबर साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि आरोपी जंगल के रास्तों से जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर में छिप रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोपाल सिंह गोंड, उम्र 38 वर्ष, निवासी घुचापुर, चौकी कोरबी और परदेशी राठिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी जिलगा बरपाली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। तीसरा आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया, निवासी कोलगा, थाना करतला अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जेल में बनी थी दोस्ती पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में सजा काट चुके हैं। जेल में रहने के दौरान इनकी दोस्ती हुई और रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। घटना में चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का उपयोग किया गया था। आरोप:अपराध क्रमांक 237/2026, धारा 309(6), 61(2)(क) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कटघोरा मोती लाल पटेल, निरीक्षक धर्मनरायन तिवारी, साइबर थाना के उनि अजय सोनवानी सहित विशेष टीम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 1 / 459