Sat, 28 Nov 2026 | 01:40:38 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान

मामला है लंबे समय से चल रहे निजी भूमि स्वामी और वक्फ बोर्ड के मध्य भूमि विवाद का : कटघोरा : हाईकोर्ट ने कटघोरा तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के प्रभाव व संचालन पर लगाई रोक।

I

Indian Business News

2 years ago 501 views
कटघोरा : हाईकोर्ट ने कटघोरा तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के प्रभाव व संचालन पर लगाई रोक।
दीपक महंत (विशेष संवाददाता) बिलासपुर/कोरबा(आईबीएन 24 न्यूज) जमीन विवाद मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने कटघोरा तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के प्रभाव व संचालन पर रोक लगाई है। याचिकाकर्ता ज्योति त्रिवेदी के अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ ने बताया कि ज्योति त्रिवेदी के ससुर राम प्रकाश त्रिवेदी पिता राम गोपाल जाति ब्राम्हण निवासी कटघोरा ने खसरा नं.673 रकबा नं.0032हे./0.08ए भूमि को विक्रेता सिया राम पिता बेचुराम जाति जायसवाल निवासी कटघोरा से 23 सितंबर 1982 को उप- पंजीयक कार्यालय कटघोरा में विधिवत विक्रय रजिस्ट्री कराया गया था। उक्त भूमि 21 अगस्त 1982 को परिवर्तित किया गया है। तत्पश्चात परिवर्तित भूमि का ज्योति त्रिवेदी पति सुनील त्रिवेदी के ससुर राम प्रकाश त्रिवेदी के द्वारा विधिवत पंजीयन कराया गया है। उक्त भूमि को वर्ष 1982 में रजिस्ट्री कराते समय इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि ज़मीन मौके पर गड्ढे पर है। जो आज भी ज्योति त्रिवेदी (आवेदिका) के जमीन पर बने मकान से लगा हुआ हैं। क्रेता राम प्रकाश त्रिवेदी के फौत होने के कारण पुत्र सुनील त्रिवेदी के नाम पर राजस्व अभिलेख में दर्ज चला आ रहा है, उक्त भूमि पर क्रय उपरांत से राम प्रकाश त्रिवेदी व उसके वैध वारिस काबिज चले आ रहे हैं। रिक्त भूमि पर ज्योति त्रिवेदी द्वारा गढ्ढे मे भरे पानी को निकालवाकर मिट्टीपटाई का काम अपने भूमि पर करा कर व मकान निर्माण कार्य कराने पर उक्त कार्य को हटाने सैय्यद उस्मान अली अध्यक्ष पुरानी जामा मस्जिद कटघोरा द्वारा तहसीलदार कोरबा के समक्ष अवेदन पत्र अंतर्गत धारा 250 (3) छ.ग. भु.रा.स. आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। आवेदन पत्र में सैय्यद उस्मान अली द्वारा जामा मस्जिद कटघोरा कि जमीन बताते हुए वक्फ बोर्ड का कब्जा बताया गया। आवेदिका ज्योति त्रिवेदी के परिवार की भूमि को अपना भूमि बता कर उसे बेदखल करने का प्रयास किया गया है। जिससे आवेदिका ज्योति त्रिवेदी व सुनील त्रिवेदी द्वारा अत्यधिक परेशान होकर उच्च न्यायालय में याचिका पेश किया गया, जिसमें 23 जनवरी 2024 को उच्च न्यायालय द्वारा तहसीलदार कटघोरा द्वारा पारित आदेश 19 दिसम्बर 2023 एवं आवेदिका द्वारा लगाया गया टीन शेड को भी हटाने का तीन दिवस का आदेश दिया गया था। जिसे उच्च न्यायालय द्वारा तथ्यों को ध्यान में रखते हुए राजस्व न्यायालय को विचार करने का अधिकार क्षेत्र नहीं है इसलिए कटघोरा तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के प्रभाव व संचालन पर रोक लगा दिया गया है| प्रस्तुत याचिका में राजस्व विभाग के सचिव जिला कलेक्टर कोरबा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा तहसीलदार कटघोरा , वक्फ बोर्ड सहित अन्य को पक्षकार बनाया गया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 1 / 459