Sat, 28 Nov 2026 | 11:48:31 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान

पाली में चरित्र शंका में खूनी खेल: पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया।

I

Indian Business News

6 months ago 14,754 views
पाली में चरित्र शंका में खूनी खेल: पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया।
कोरबा (आई.बी.एन -24) पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरहामुड़ा में आज मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। चरित्र शंका के चलते पति रमाशंकर यादव 35 ने अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव 30 की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह 9 से 10 बजे के बीच हुई वारदात। जानकारी के मुताबिक रमाशंकर अपनी पत्नी के चरित्र पर लगातार शक करता था। आज सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर रमाशंकर ने घर में रखे धारदार हथियार से पूर्णिमा के गले पर कई वार कर दिए। मौके पर ही पूर्णिमा की मौत हो गई। 3 मासूम बच्चे हुए बेसहारा मृतका के 2 बेटे और 1 बेटी हैं। मां की हत्या और पिता के हिरासत में जाने के बाद तीनों बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कोरबा भेज दिया है। आरोपी पति रमाशंकर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका में हत्या की बात कबूली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2800
पेज 160 / 467