Sat, 21 Nov 2026 | 07:24:04 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव।

डीएमएफ से कोरबा, पाली, पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक में 01 जुलाई से 41 नोनी बाबू जतन केन्द्रों का संचालन प्रारंभ।

I

Indian Business News

1 year ago 382 views
डीएमएफ से कोरबा, पाली, पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक में 01 जुलाई से 41 नोनी बाबू जतन केन्द्रों का संचालन प्रारंभ।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के 03 विकासखण्ड कोरबा, पाली एवं पोडीउपरोडा अंतर्गत कुल 41 नोनी बाबू जतन केन्द्रों का गत 01 जुलाई को शुभारंभ किया गया। जिसमें एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) के 03 केन्द्र, परियोजना पाली के 05 केन्द्र, परियोजना पोडीउपरोडा के 07 केन्द्र, चोटिया के 13 केन्द्र तथा पसान के 13 केन्द्र शामिल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नोनी बाबू जतन केन्द्रों की स्वीकृति जिला खनिज न्यास मद द्वारा प्रदान की गई है। नोनी बाबू जतन केन्द्र का संचालन उन दुर्गम क्षेत्र के बसाहटों में किया जा रहा है जहां आंगनबाड़ी केन्द्र दूर होने के कारण हितग्राही लाभ से वंचित हो जाते है। तथा बसाहट शासन के निर्देशानुसार जनसंख्या के मापदण्ड को पूर्ण नहीं करते। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत इन 41 केन्द्रों के लगभग 800 हितग्राहियों (उम्र 06 माह से 06 वर्ष) को महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त योजनाओ एवं सेवाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा। इन केन्द्रों का संचालन ग्राम सभा से चयनित महिला द्वारा किया जायेगा तथा प्रतिमाह 10 हजार रूपये मानदेय का भुगतान जिला खनिज न्यास मद से दिया जायेगा। कोरबा जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण क्षमता का विकास करने, समुदाय स्तर पर प्रबंधन करने एवं कुपोषण में कमी लाने हेतु दूरस्थ अंचल में यह नोनी बाबू जतन केन्द्र निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। कलेक्टर द्वारा इन केन्द्रों के लिए डीएमएफ मद से लगभग 62 लाख 85 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा इन केन्द्रों के पर्यवेक्षण व निरीक्षण हेतु परियोजना अधिकारियों को माह में न्यूनतम एक बार तथा सेक्टर पर्यवेक्षक को माह में 03 बार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 1 / 459