Fri, 20 Nov 2026 | 05:25:04 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत

कलेक्टर ने सेजेस एनसीडीसी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश।

I

Indian Business News

2 years ago 616 views
कलेक्टर ने सेजेस एनसीडीसी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश।
  नगर निगम आयुक्त को साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश। कोरबा (आई. बी. एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज सुभाष ब्लॉक में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी के कार्यों का अवलोकन किया। निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं किए जाने पर उन्होंने अलग से दिए गए चार माह की अवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए काम समाप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस कार्य में लगे इंजीनियर को भी निर्देशित किया कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए। निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने के साथ उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण कार्य में इंजीनियर की तरफ से भी कुछ नया करने का सुझाव दिया और कहा कि भवन पूर्ण होने पर किसी तरह की कमी नजर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई को निर्देशित किया कि शहर के 10 बड़े कार्यों की सूची बनाकर प्राथमिकता से इन कार्यों का साप्ताहिक समीक्षा करते हुए समय पर पूर्ण कराए। सेजेस एनसीडीसी विद्यालय का निरीक्षण कर कलेक्टर ने लैब,लाइब्रेरी कक्ष,क्लास रूम, असेम्बली हॉल आदि का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती अलका फिलिप्स से विद्यार्थियों की संख्या,व्याख्याता सहित अन्य जानकारी ली। कलेक्टर ने प्राचार्या से कहा कि संस्था प्रमुख होने के नाते यहां हो रहे निर्माण कार्यों के संबंध में पर्याप्त जानकारी रखने के साथ कार्य की गुणवत्ता को भी मॉनिटर करें। उन्होंने ठेकेदार को भी समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई सहित निर्माण से जुड़े इंजीनियर उपस्थित थे। सोच बड़ा रखे,प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। सेजेस एनसीडीसी स्कूल में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कलेक्टर श्री वसंत ने कक्षा बारहवीं के क्लास में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों की अभिरुचि की जानकारी ली और लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी सोच को बड़ा रखने,ऊंचे सपने देखने तथा प्रयास जारी रखते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के हिसाब से अच्छे से तैयारी करते हुए बेहतर कॅरियर बनाने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र का स्कूल होने और सुविधाएं उपलब्ध होने की बात कहते हुए प्राचार्या को शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए और अंक प्रतिशत बढ़ाने कहा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 160 / 459