Sat, 28 Nov 2026 | 12:51:11 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश। : सभापति माया कंवर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का किया निरीक्षण।

I

Indian Business News

3 months ago 9,843 views
सभापति माया कंवर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का किया निरीक्षण।
कोरबा।/नुनेरा (आई.बी.एन -24) जिला पंचायत कोरबा की स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती माया कंवर ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखंड पाली अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, लाफा एवं 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, पाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभापति ने विद्यालय में संचालित शिक्षण कार्य, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही छात्रावास की समस्त व्यवस्थाओं, मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, मेस एवं परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण उपरांत श्रीमती कंवर ने कहा कि _“विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”_ उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भोजन की गुणवत्ता, मेस की स्वच्छता एवं छात्रावास की सभी व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर उन्हें सतत बेहतर बनाए रखा जाए। निरीक्षण के समय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाफा के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2791
पेज 7 / 466