Sun, 22 Nov 2026 | 06:56:40 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आखिर किसके संरक्षण से कोरबा में फल फूल रहा कबाड़ का अवैध व्यापार, चोरी के माल की जमकर खरीद बिक्री।

I

Indian Business News

3 years ago 491 views
आखिर किसके संरक्षण से कोरबा में फल फूल रहा कबाड़ का अवैध व्यापार, चोरी के माल की जमकर खरीद बिक्री।
कोरबा (आईबीएन-24) - कोरबा शहर जिस तेजी से औद्योगिकीकरण की चपेट में आता जा रहा है, उसी तेजी से यहां अपराध जन्य अवैध व्यापार भी अपनी जड़ें जमाते जा रहा है। क्षेत्र में इन दिनों अवैध कबाड़ का धंधा जोरो पर है, रायपुर में बैठ मॉनिटरिंग कर संचालित किए जा रहे कबाड़ के इस धंधे से चोरी और अपराध बढ़ने की सम्भावनाये प्रबल होती जा रही हैं, जिले में अवैध कबाड़ का अवैध गोरखधंधा दिनों दिन फल-फूल रहा है। हर महीने करोड़ों का कारोबार कबाड़ के अवैध ठिकानों से हो रहा है। जिला मुख्यालय समेत खरमोरा, दर्री, कटघोरा, पाली, दर्री, बाकीमोंगरा, दीपका एवं अन्य क्षेत्रों में अवैध कबाड़ का गोरखधंधा चरम पर है। कबाड़ का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। थाने के सामने से ही कबाड़ लोड की गाड़ियां गुजरती है लेकिन पुलिस अमला एवं जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने के बजाए नजरअंदाज करते दिखते हैं, थाना से लेकर निगरानी से जुड़े अन्य अमले के साथ कबाडिय़ों की जबरदस्त सेटिंग होने के कारण उनके प्रति किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होती है। इन दिनों कबाड़ का अवैध कारोबार कोरबा जिले में जोरों पर है। जानकारों की मानें तो जगह-जगह कबाड़ी सक्रिय हैं जिन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि ये कबाड़ी चैबीसों घंटे शासन-प्रशासन और जनता को चूना लगा रहे हैं। इस बात से जनता काफी परेशान है क्योंकि सार्वजनिक जगहों से जरूरत की चीजों को क्षति तो पहुंचाई ही जाती है साथ ही लोगों की निजी संपत्तियों की भी चोरी हो जाती है जो चोरों द्वारा कबाडिय़ों को ही बेंचा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर में कबाड़ व्यवसाय पर अंकुश नही लग पा रहा है, जिससे लोगों के नवनिर्मित भवनों, सार्वजनिक स्थलों में लोग अपनी जरूरत की चीजों पर हाथ साफ करने में इन दिनों चोर और कबाड़ी दोनों सक्रिय हैं। लोहे की चीजों को काटकर क्षति पहुंचाया जा रहा है। इस समय जिले में कबाड़ी अपने अवैध कारोबार को खूब फैला रखें हैं, उनके इस कार्य में अंकुश न लगने पर ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन की अंदरूनी सहमति मिली हुई है। यही कारण है कि पुलिस के नाक के नीचे कबाड़ी धड़ल्ले से काम को अंजाम देतेे हैं। इनके खेल को रात के समय क्षेत्रों में देखा जा सकता है जहां चोरी के कीमती सामानों को लाकर कबाडिय़ों को सौंपा जाता है। कुछ चोर सीमावर्ती क्षेत्रों से काफी अधिक मात्रा में और मंहगा स्क्रैप लाया जाता है। धंधे की जद में फंस रहे बच्चे- कुछ ना पहले कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं,जिनमें कबाड़ी बच्चों से चोरी के माल खरीदते हैं। वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किशोरों को चोरी करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये किशोर प्रायःगरीब तबके के होते हैं। पारिवारिक व सामाजिक मार्गदर्शन नहीं मिलने से वे घरो के आसपास फेंके गए कचरे में से कबाड़ चुनते है बाद में इन बच्चों पर पारिवारिक नियंत्रण नहीं होने के कारण नशे के गिरफ्त में आ जाते है, और अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए चोरी के धंधे में उतर आते है। कबाड़ियों को चोरी का लोहा बेच कर इन्हें आसानी से पैसा मिल जाता है जिससे ये धीरे-धीरे इस अपराध के अनजाने में हिस्सेदार बनते जाते हैं ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

1417
पेज 1 / 237