Fri, 20 Nov 2026 | 07:18:13 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित।

बड़ी ख़बर : बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की निर्मम हत्या, मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने दिए जांच के आदेश..

I

Indian Business News

3 years ago 2,246 views
बड़ी ख़बर : बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की निर्मम हत्या, मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने दिए जांच के आदेश..
कोरबा (आईबीएन-24) जिला कोरबा के पुलिस विभाग में एक पुलिस कर्मी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अज्ञात लोगों ने पुलिस कर्मी की आवासीय परिसर में ही निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है।इस पूरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब मृतक पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर नही पहुंचा तो स्टॉप कर्मियों ने मृतक पुलिस कर्मी के आवास पर जाकर जानकारी ली,जहां पुलिस कर्मी की रक्तरंजित लाश देखकर स्टाफ के होश उड़ गए,तब स्टाफ ने आनन फानन में घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी,जहां थाना प्रभारी मौके पर पहुचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।इस घटना से पुलिस विभाग सहित इलाके में हड़कंप मच गया।वही पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश जारी हैं जहां पुलिस ने हत्यारों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। जिला कोरबा के थाना बांगो में पदस्थ एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की उनके आवासीय क्वार्टर में बीती रात्रि के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है।इस हत्या के पीछे क्या वजह रही यह तो यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। बहरहाल इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।बताया जा रहा है कि एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार रात्रि की ड्यूटी पूरी करने के बाद आधी रात को आवासीय परिसर में मौजूद अपने कमरे में सोने चले गए थे।सुबह काफी देर तक जब नरेंद्र सिंह परिहार कमरे से नही निकले तो स्टाफ़कर्मियो ने इनके कमरे में जाकर जानकारी लेनी चाही जहां स्टाफ़कर्मियो को एएसआई परिहार की रक्तरंजित लाश कमरे में मिली जिसे देखकर स्टाफ़कर्मियो के होश उड़ गए,तब स्टाफ़कर्मियो ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी नवीन देवांगन को दी,जहां आनन फानन में नवीन देवांगन मौके पर पहुचे और उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।जहां पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सदल मौके पर पहुचे ओर जांच का शिलशिला शुरू हुआ।इस हत्याकांड के हर पहलू को खंगाला जा रहा है वही बाघा की मदद भी ली जा रही है कयास लगाए जा रहे हैं हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार जिला कोरबा के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे,वर्तमान में थाना बांगो में अपनी सेवा दे रहे थे।परिहार बेहद व्यवहार कुशल होने के साथ अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक निभाने वाले कर्मचारियों में जाने जाते थे।फिर अचानक परिहार की इस तरह निर्ममतापूर्वक हत्या होना झकझोरने वाला कृत्य है आखिर वे कौन लोग हैं जिन्होंने पुलिसकर्मी की पुलिस आवासीय परिसर में ही निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी..? खैर इस पूरे वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं,जहां पुलिस लगातार हर एंगल से हत्यारो की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2724
पेज 383 / 454