Fri, 20 Nov 2026 | 05:54:59 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत

धूमधाम से मनाया गया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल का जन्मदिन, सेवा कार्यों के साथ दिया एकजुटता का संदेश।

I

Indian Business News

2 months ago 12,241 views
धूमधाम से मनाया गया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल का जन्मदिन, सेवा कार्यों के साथ दिया एकजुटता का संदेश।
कोरबा/पाली (आई. बी. एन -24) नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल का जन्मदिन रविवार को पूरे हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने दिनभर विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत सुबह स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण से हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पाली और हरा-भरा पाली ही उनकी प्राथमिकता है। इसके पश्चात अध्यक्ष जायसवाल पाली नगर के विभिन्न देवस्थानों पर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगर सहित पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दोपहर में नगर पंचायत परिसर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया के साथी और नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में स्वच्छता दीदियों के लिए आयोजित विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अध्यक्ष शामिल हुए और उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद पाली अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। शाम को रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और पार्षदों द्वारा केक काटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा, "आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। आपका यह प्यार ही मेरी ताकत है। हम सब मिलकर पाली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाएंगे।" उन्होंने नगर में एकजुटता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान भी किया। पूरे दिन चले इस सेवा उत्सव में नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2751
पेज 218 / 459