Fri, 20 Nov 2026 | 09:35:47 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

उरगा थाना में कौन है वो ‘पावरफुल’ आरक्षक? तबादले के बाद भी जमे रहने की चर्चा, वसूली के आरोपों से गरमाया माहौल...

M

Manoj Kumar

2 months ago 1,422 views
उरगा थाना में कौन है वो ‘पावरफुल’ आरक्षक? तबादले के बाद भी जमे रहने की चर्चा, वसूली के आरोपों से गरमाया माहौल...
उरगा थाना में कौन है वो ‘पावरफुल’ आरक्षक? तबादले के बाद भी जमे रहने की चर्चा, वसूली के आरोपों से गरमाया माहौल... कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में इन दिनों एक आरक्षक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में नाम शामिल होने के बावजूद संबंधित आरक्षक अब तक थाने में पदस्थ बताया जा रहा है। इसी बीच क्षेत्र में वसूली को लेकर भी कानाफूसी का दौर जारी है। [caption id="attachment_15539" align="alignnone" width="218"] Oplus_131072[/caption]   हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई ठोस दस्तावेजी साक्ष्य सार्वजनिक रूप से सामने आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवाल कई चर्चाओं को जन्म दे रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर तबादला सूची में नाम आने के बाद भी संबंधित कर्मचारी अब तक उसी थाने में कैसे बना हुआ है? क्या उसे किसी विशेष कारण से रोका गया है या फिर स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं हुआ? वहीं क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा कथित वसूली की चर्चाएं भी की जा रही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन चर्चाओं ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं। यदि आरोप और चर्चाएं निराधार हैं तो स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, और यदि मामले में कोई तथ्य है तो उचित जांच कर सच्चाई सामने लाना जरूरी होगा। फिलहाल सवाल बरकरार है— आखिर कौन है वो आरक्षक, जिसका नाम तबादला सूची में आने के बाद भी उरगा थाने से हट नहीं रहा? और क्यों उसके नाम को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चाएं हो रही हैं? यह खबर स्थानीय स्तर पर मिल रही सूचनाओं और चर्चाओं पर आधारित है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2753
पेज 241 / 459