Fri, 20 Nov 2026 | 08:16:54 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र।

मोदी की 'गारंटी' महतारी वंदन में कोरबा जिले में बड़ी लापरवाही , दावा आपत्ति के दिन पंचायत भवन में जड़ा ताला,कर्मचारी नदारद , पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के गृह ग्राम पंचायत के अपात्र हुए हितग्राहियों ने कलेक्टर से की जिम्मेदार कर्मचारियों को निलंबित करने क

I

Indian Business News

2 years ago 432 views
मोदी की 'गारंटी' महतारी वंदन में कोरबा जिले में बड़ी लापरवाही , दावा आपत्ति के दिन पंचायत भवन में जड़ा ताला,कर्मचारी नदारद , पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के गृह ग्राम पंचायत के अपात्र हुए हितग्राहियों ने कलेक्टर से की जिम्मेदार कर्मचारियों को निलंबित करने क
कोरबा (आई.बी.एन -24) महतारी वंदन योजना को लेकर कोरबा आंकांक्षी जिला -कोरबा से बड़ी लापरवाही सामने आ रही। दावा आपत्ति के अंतिम दिन पंचायत भवन में ताले लटक रहे,जिसकी वजह से अपात्र हितग्राही दावा आपत्ति दर्ज नहीं करा पा रहे। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के गृह ग्राम पंचायत में सैकड़ों हितग्राही अपात्र हो गए हैं,हितग्राहियों के दावा आपत्ति लेने जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पंचायत भवन से नदारद हैं। नाराज हितग्राहियों ने कलेक्टर से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर को लिखे पत्र में ग्राम पंचायत सलिहाभांठा की हितग्राही श्रीमती शांति बाई,श्रीमती रजनी जायसवाल ने अवगत कराया है कि वो ग्राम पंचायत सलिहाभांठा की निवासी हैं ,माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार को वोट दिया था। सरकार ने भी वादा निभाते हुए महतारी वंदन योजना में आवेदन मंगाया,वे ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं ग्राम पंचायत मुख्यालय में उन्हें जो जो दस्तावेज मांगे गए थे ,उसको उपलब्ध कराते हुए फार्म भरा था। बकायदा उन्हें इसकी पावती भी दी गई थी । इस दौरान सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछे जाने पर उन्होंने आवेदन को विधिवत पूर्ण बताया था। लेकिन आज जब पात्र आवेदकों की सूची पंचायत में चस्पा की गई है । उसमें उनका नाम दर्ज नहीं है ,स्पष्ट है कि वे अपात्र हैं । अपात्रों की सूची तक मुख्यालय में चस्पा नहीं की गई है जिससे अपात्रता के वास्तविक कारणों का भी उन्हें पता चल सके। वे आज 25 फरवरी को दावा आपत्ति के लिए ग्राम पंचायत भवन गई थी ,लेकिन वहां कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका मौजूद नहीं थे। जिससे वे निराश वापस लौट आई । उन्होंने शासन की इस महती योजना में अपात्र होने से ज्यादा दुःख कम पढ़े लिखे व वयो वृद्धों को योजना की समुचित जानकारी नहीं देने , कमियों का निराकरण नहीं करने को बताया है । उन्होंने भाजपा सरकार , कलेक्टर से गुजारिश की है कि पंचायत ,विभाग के समस्त जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करें,अन्यथा आगामी भविष्य में सरकार से उनका भरोसा उठ जाएगा। गौरतलब हो कि डीपीओ श्रीमती प्रीति खोखर चखियार के निर्देश के बावजूद रविवार को दावा आपत्ति के अंतिम दिन जिम्मेदार कर्मचारियों का कार्यालयीन समय मे गायब रहना घोर लापरवाही को दर्शाता है।मॉनिटरिंग के नाम पर भी डीपीओ सीडीपीओ ,पर्यवेक्षकों द्वारा खानापूर्ति की गई । शासन की महती योजना में अपात्र हितग्राहियों को अपात्रता के कारणों को भी समय रहते बताना था ताकि उन कमियों को दूर कर हितग्राही योजना से लाभान्वित हो सकें। लेकिन इस तरह के कृत्य से जहां हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए वहीं सरकार के प्रति भी उनमें अविश्वास की भावना पैदा होगी । बहरहाल शिकायत की प्रतिलिपि पीएमओ तक को देने का उल्लेख हुआ है । जिससे हड़कम्प मचा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2709
पेज 1 / 452