Sun, 22 Nov 2026 | 08:10:48 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग

भागवत कथा में श्रीकृष्ण व राम जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु..।

I

Indian Business News

2 years ago 312 views
भागवत कथा में श्रीकृष्ण व राम जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु..।
  भागवत कथा एवं व्यास पीठ की पूजा अर्चना करने के लिए भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल पहुँचे। उन्होंने श्रीमद भागवत कथा का रसपान किया। "गेवराबस्ती 'संतोष आयुर्वेदा' क्लिनिक के संचालक डॉ. संतोष निषाद के निवास स्थान बरपाली, गेवराबस्ती में पं. गुरुदेव श्री रमाकांत महराज (राष्ट्रीय भागवताचार्य ) के मुख़ारबिंद से श्रीमद भागवत महापुराण कथा महापुराण एवं वार्षिक श्राद्ध का हो रहा है आयोजन"। (संवाददाता - तामेश्वर महंत) कुसमुंडा//कोरबा  (आई बी एन -24)- कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत बरपाली, गेवराबस्ती में निवास करने वाले डॉ. संतोष निषाद जो कि गेवराबस्ती कुसमुंडा में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं । डॉ संतोष निषाद चिकित्सा के साथ साथ क्षेत्र में समाज सेवा व गौ सेवा टीम कुसमुंडा के विशेष सहयोगी भी है। उन्होंने अपने पिता स्व. राम सिंह निषाद के वार्षिक श्राद्ध पर श्रीमद भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन कराने का निश्चय किया । भागवतकथा के चौथे दिन कथा वाचक पं. रमाकांत गुरुदेव महराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए प्रभु राम व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। महराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्म जन्मांतर के पापों का अंत भी होता है। राम जन्म के प्रसंग के दौरान श्रीराम विवाह प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मां सीता के विवाह के लिए हो रहे धनुष यज्ञ प्रकरण के दौरान जब कोई भी राजा धनुष नहीं तोड़ पाए तो जनक जी परेशान हो गए। इसके बाद गुरू विश्वामित्र जी बोले हे राम उठो और धनुष को तोड़कर जनक के दुख को दूर करो। गुरू की आज्ञा पाकर भगवान राम उठे और धनुष को तोड़ दिया। कथा में भक्तों को श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा भक्तों को श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो अपने आप जेल के ताले खुल गए और वासुदेव की बेड़ियां खुल गईं। वासुदेव भगवान ने श्रीकृष्ण इस संसार के पालनहार हैं। एक टोकरी में लेकर यमुना नदी को पार कर यशोदा मां और नंदलाल के पास छोड़ जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने दुष्टों का नाश करने के लिए ही धरती पर जन्म लिया था। इस धरती को अधर्म से मुक्ति दिलाई। इससे पहले कि श्रीमद भागवत महापुराण कथा 16 मार्च 2024 को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई जिसकी समापन एवं सहस्त्रधारा, तुलसी वर्षा गीता पाठ, हवन के साथ 23 मार्च को होगी। श्रीमद भागवत कथा के पहले ही दिन से कथा श्रवण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। कार्यक्रम के चौथे दिन कथा रसपान करने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल पहुँचे। इस अवसर पर श्री पटेल ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशो को आत्मसात करने की सलाह दी। कटघोरा विधायक के आगमन पर ग्रामजनों द्वारा शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया गया उन्होंने कथा वाचक का पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ गेवराबस्ती क्षेत्र के पूर्व पार्षद लखन राठौर, संतोष राठौर, राजेश पटेल, सालिक राम दुबे , मिथलेश सिंह, नितेश सिंह जनक पटेल उपस्थित रहे। कुसमुंडा क्षेत्र में राष्ट्रीय भागवताचार्य पं. गुरुदेव रमाकांत महराज जी के मुख़ारबिंद से श्रीमद भागवत कथा श्रवण करते हुए क्षेत्र के लोगो में काफ़ी हर्ष व्याप्त है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2713
पेज 1 / 453