Fri, 20 Nov 2026 | 09:50:27 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा।

"आप पार्टी" के कार्यकर्ताओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन पेयजल समस्या को लेकर उतरे सड़क पर।

I

Indian Business News

3 years ago 417 views
"आप पार्टी" के कार्यकर्ताओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन पेयजल समस्या को लेकर उतरे सड़क पर।
कोरबा(आईबीएन-24) कोरबा जिले में इस समय गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है, इससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लोगों को पानी के लिये काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनों-दिन गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिये दौड़-भाग करनी पड़ रही है। मंगलवार को कोरबा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट के सामने मटका फोड़कर प्रदर्शन किया और जल संकट से ग्रसित गांवों में जल्द से जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन कोरबा नायब तहसीलदार को सौंपा। आप कार्यकर्ताओं ने मांग पर जल्द सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे जिन्होंने मुख्य गेट के सामने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने कहा कि जिले के कई इलाकों में पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है बावजूद शासन – प्रशासन मौन है।वहीं एक महिला ने बताया की एक साल से टेप नल लगने के बौऊजूद उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत डिकसेना ने बताया कि जल ही जीवन है गर्मी में जल के बिना इंसान को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस समस्याओं का तत्काल समाधान होना चाहिए नही तो उग्र आंदोलन की जाएगी , इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल संकट प्रभावित गांवों में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रशासन की ओर से आप कार्यकर्ताओं से वार्ता करने पहुंचे नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर उचित कार्यवाही की बात कही है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2711
पेज 117 / 452