Sun, 22 Nov 2026 | 04:48:10 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच।

मनुष्य को अपनी मृत्यु सुधारने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए, तृतीय दिवस...पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज।

I

Indian Business News

3 years ago 468 views
मनुष्य को अपनी मृत्यु सुधारने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए, तृतीय दिवस...पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज।
कटघोरा (आई.बी.एन -24)मनुष्य को ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जिससे भगवान प्रसन्न होते हैं...जो मनुष्य एक सच्चा सनातनी होगा वो कभी भी अपने माँ-पाप एवं धर्म का अपमान नहीं करेगा...पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 16 से 22 सितंबर 2023 तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन - स्टेडियम ग्राउंड, हाईस्कूल परिसर, गोकुल धाम के पास कटघोरा, छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद पूज्य महाराज जी ने भक्तों को 'मुझे ऐसी लगन तू लगा दे, मैं तेरे बिना पल ना रहूं' भजन का श्रवण कराया। मृत्यु को सुधारने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए। इसलिए भगवान ने जो मनुष्य को दिया है उसका सदुपयोग करना चाहिए। अगर मनुष्य को भगवान की प्राप्ति हो गयी एवं मनुष्य जीवन का उद्देश्य प्राप्त हो गया तो ये मनुष्य के लिए सबसे बड़ी प्राप्ति होती है, इसलिए मनुष्य को हमेशा भगवान को मनाने का प्रयास करते रहना चाहिए। जो बहु अपने सास-ससुर की सेवा करती है वो असल रूप में देवी होती है क्यूंकि ऐसी स्त्री देवताओं की नज़रों में भी पूजनीय हो जाती है। माँ -पाप का कर्ज कोई नहीं उतार सकता है क्यूंकि माँ-पाप अपनी सारी पूंजी अपनी संतान के पालन पोषण में लगा देतें हैं। जो मनुष्य एक सच्चा सनातनी होगा वो कभी भी अपने माँ-पाप एवं धर्म का अपमान नहीं करेगा। मनुष्य जो जीवन भर करता है उसमे ही मन लगाकर रखता है इसलिए मनुष्य मृत्यु से डरता है। वैष्णव धर्म के अनुसार हमें भगवान की पूजा करनी चाहिए और सब से ज्यादा ताकत हमारे गुरु द्वारा दिए हुए मंत्र में होती है। मंत्र लेने के बाद जाप ना करना मनुष्य के लिए नर्क के दरवाजे खोलना होता है। हमें मंत्र का जाप करना चाहिए क्योकि उससे बड़ी सम्पत्ति कोई और नहीं होती है। व्यक्ति को हमेशा अपने लोभ, मोह, इर्षा, क्रोध,काम, बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए। इस संसार में जितने भी जीव-जन्तु है वो सब जन्म से सनातनी ही हैं।! ! राधे राधे बोलना पड़ेगा !!

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2716
पेज 135 / 453