Uncategorized

संत समागम समारोह के द्वितीय दिवस पर परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब का आशीर्वचन।

धमतरी(आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब का आशीर्वचन एवं दर्शन बन्दगी संत समागम समारोह पोटियाडीह में द्वितीय दिवस पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहेब का मंच पर आगमन पश्चात सर्वप्रथम वरिष्ठ महंत त्रिलोकी दास जी, श्रीमती खिलेश्वरी किरण, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू जी एवं अन्य वरिष्ठ जनों द्वारा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित कर स्वागत बन्दगी किया गया।

सभा में उपस्थित अतिथियों के उद्बोधन पश्चात परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहेब ने उपस्थित भक्तजनों को आशीर्वचन का लाभ प्रदान किए।
साहेब के आशीर्वचन एवं सामुहिक आरती पश्चात उपस्थित हजारों भक्तजनों को परम पूज्य पंथ श्री हुज़ूर उदितमुनि नाम साहब के पावन दर्शनबन्दगी का लाभ प्राप्त हुआ ।परम पूज्य साहब के पावन दर्शन–बन्दगी तथा महंत श्री राजू दास जी के सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत सद्गुरु कबीर साहब के अमृतमयी भजनों ने पूरे वातावरण को भक्ति, श्रद्धा और भाव-विभोर कर देने वाली ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!